Breaking News

वार्ड नं. 13 व 21 से दो जने ने नामांकन दाखिल किया

- नोहर के वार्ड नं. 12 के लिए दो नामांकन भरे
रावतसर/नोहर। राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर रावतसर नगरपालिका के वार्ड नं. 21 व 13 में उप चुनाव करवाए जा रहे हैं। इसको लेकर 27 मई से नामांकन की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। आज नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होने के बावजूद वार्ड नं. 21 के लिए ममता पत्नी जगदीश मेघवाल ने नामांकन भरा। इसके विपरीत वार्ड नं. 13 के उप चुनाव के लिए नगरपालिका के ही पूर्व कर्मचारी मनीराम स्वामी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। गजसिंहपुर और नोहर नगरपालिका के एक-एक वार्ड के लिए भी उप चुनाव करवाए जा रहे हैं। नोहर के वार्ड नं. 12 के लिए अश्विनी कुमार गोल्यान व मुकेश कुमार मिश्रा ने नामांकन पत्र भरा है।


No comments