अवैध पोस्त सहित दो जने गिरफ्तार
हनुमानगढ़। जंक्शन पुलिस ने बीती रात अम्बेडकर चौक के निकट गश्त के दौरान दो जनों को अवैध पोस्त सहित काबू कर लिया। दोनों के खिलाफ मादक पदार्थो की तस्करी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अरविन्द भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान अम्बेडकर चौक के निकट पैदल जा रहे अमरीक सिंह पुत्र चंद सिंह जटसिख निवासी चक 6 एफटीवी टिब्बी व बलवीर सिंह पुत्र निहाल बिश्रोई निवासी संगरिया को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 15 किलो पोस्त चूरा बरामद किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड दरयाफ्त किया जायेगा।

No comments