राजस्थान कैनाल से बच्ची का पांचवां शव भी बरामद
- पूरा परिवार नहर में समा गया था
रावतसर। पुलिस ने आज सुबह राजस्थान कैनाल से पांचवें शव को भी बरामद कर लिया। बच्ची के शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया। नहर में गिरने से पूरा परिवार मौत की आगोश में समा गया था। कल बुधवार को नहर से तीन शव बरामद हुए थे। इससे पहले परिवार के मुखिया का शव बरामद हो गया था।
रावतसर पुलिस थाना प्रभारी मोहम्मद अनवर ने बताया कि परिवार के मुखिया प्रभुराम मेघवाल निवासी भुनावाली ढाणी हनुमानगढ़ टाउन की लाश मंगलवार को दोपहर राजस्थान नहर से आरडी संख्या 84 के निकट बरामद हो गई। शाम को प्रभुराम मेघवाल की पत्नी बनारसी देवी, चार वर्षीय कुमकुम व दो वर्षीय पुत्र साहिल के शव बरामद हो गये थे। तीनों शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिये हैं। कल से नहर में सात वर्षीय अंकिता का तलाशा जा रहा था। आज सुबह करीब चार बजे आरडी संख्या 99 के निकट अंकिता का शव भी बरामद हो गया। आज दोपहर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
गौरतलब है कि इस घटना में पूरा परिवार ही मोटरसाइकिल सहित नहर में गिर गया था। इससे परिवार के मुखिया प्रभुराम मेघवाल अपनी पत्नी बनारसी देवी, सात वर्षीय पुत्री अंकिता, चार वर्षीय कुमकुम व दो वर्षीय पुत्र साहिल की मौत हो गई थी। तीन दिन में सभी शव बरामद हो गये। प्रभुराम मेघवाल गांव भैरूसरी में स्थित अपने ससुराल में 25 मई को आया था। वह 26 मई को मोटरसाइकिल पर अपने परिवार को लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गया, लेकिन अपने गांव नहीं पहुंचा। रास्ते में आरडी संख्या 84 के निकट बाइक सहित पूरा परिवार नहर में गिर गया था।

No comments