सभी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों की जांच करवाएगी सरकार
- श्रीगंगानगर में भी जांच एवं कार्यवाही के आदेश
श्रीगंगानगर। राज्य सरकार सभी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों की जांच करवाएगी। वर्तमान में संचालित, असंचालित तथा गड़बड़ी करने वाली क्रेडिट एवं थ्रिफ्ट सोसायटियों की जानकारी प्राप्त की जाएगी तथा जिनमें अनियमितताएं पाई जाएगी उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
रजिस्ट्रार सहकारिता डॉ. नीरज के. पवन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी खण्डीय रजिस्ट्रारों, उप रजिस्ट्रारों, अरबन एवं क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों के प्रतिनिधियों को इस आशय के आदेश दिए। इसके तहत उन्होंने श्रीगंगानगर के उप रजिस्ट्रारों को भी वीसी के जरिए निर्देशित किया। नीरज ने सभी सभी खण्डीय रजिस्ट्रारों को निर्देश दिये की अरबन एवं क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों से संबंधित सभी मामलों पर बारीकी से नजर रखें। रजिस्ट्रार ने कहा कि ऐसी सोसायटियों को जनता के पैसे का सही हिसाब-किताब रखना होगा तथा जिस उद्देश्य को लेकर इनका गठन हुआ है, उस पर ईमानदारी से कार्य कर जनता को लाभ प्रदान करे। उन्होंने सोसायटियों के प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिये कि गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
अब करेंगे यह काम
डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार अब उप रजिस्ट्रार जिले में कार्यरत अरबन एवं क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों की सूची बनाकर उनका निरीक्षण करेंगे तथा सहकारिता अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। ऐसे प्रकरणों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी एवं कानूनी कार्यवाही की जाएगी। सभी प्रकरणों की विस्तृत रिपोर्ट विभाग को शीघ्र भिजवाई जाएगी।
लोगों को करेंगे जागरूक
जिले में आमजन को भी इस बारे में जागरूक किया जाएगा ताकि अरबन एवं क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों से संचालित की जा रही योजनाएं सहकारिता विभाग से अनुमोदित नहीं हैं तथा लोग सोच-समझकर स्वयं के जोखिम पर ऐसी संस्थाओं में निवेश करें।

No comments