हिमाचल से सूरतगढ़ आ रहे सूबेदार की ट्रेन से कटने पर मौत
- पत्नी तलाश करते हुए गंगानगर पहुंची
श्रीगंगानगर। छुट्टी बिताने के बाद पत्नी के साथ सूरतगढ़ में ड्यूटी पर आ रहे सेना के सूबेदार की रास्ते में ही एक हादसे में मौत हो गई। ट्रेन से कटने पर उनकी मौत हो गई। इससे पूर्व उनकी पत्नी व सेना का साथी जवान सूबेदार की तलाश करते हुए श्रीगंगानगर पहुंच गये थे। वह ट्रेन से गिरने पर हादसे का शिकार हो गये, लेकिन पत्नी व साथी जवान को इसकी भनक तक नहीं लगी।
यहां मिली जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ छावनी में सूबेदार 45 वर्षीय जयकिशन राणा निवासी जसोर पुलिस थाना नुरपुर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश अपनी पत्नी व सेना के एक अन्य जवान के साथ सरायरोहिला से श्रीगंगानगर आ रहे थे। रास्ते में सूबेदार जयकिशन ट्रेन से गायब हो गये। पत्नी व साथी जवान ने उन्हें ट्रेन में शौचालयों व प्लेटफार्म पर काफी तलाशा, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। तलाश करते-करते पत्नी व साथी जवान श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गये। सरायरोहिला ट्रेन से उतरने के दौरान पत्नी ने जीआरपी के हलवदार रणवीर मीणा को बताया कि उनके साथ आ रहे सूबेदार कहीं लापता हो गये हैं। इस पर दोनों को जीआरपी थाना में भेजा गया। हवलदार रणवीर मीणा ने सूबेदार की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए कुछ पता चलने पर जानकादी देने की अपील की। इसी बीच गिदड़बाहा पंजाब में रेलवे लाइन पर मिले एक शव की फोटो जीआरपी को भेजी गई, तो पत्नी ने शव की पहचान अपने पति सूबेदार के रूप में की।
पत्नी एक अन्य जवान के साथ श्रीगंगानगर से वापिस गिदड़बाहा के लिए रवाना हो गइ। साथी जवान ने इस संवाददाता को बताया कि सूबेदार के शव को गिदड़बाहा के सरकारी अस्पताल में लाया गया है। आशंका है कि वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गये होंगे। सूबेदार जयकिशन को एक साइड में पैरालाइसिस की शिकायत थी, ऐसे में वह थोड़ा लंगड़ा कर चलते थे। वह ट्रेन से कब गिरे, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अभी वह बात करने की स्थिति मेें नहीं है।

No comments