दुष्क र्म के मामलों को लेकर सुनवाई
- ऐसे मामलों की जांच संवेदनशीलता और गंभीरता से की जाए : हाईकोर्ट
जोधपुर। राज्य में रेप के बढ़ते मामलों को लेकर दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि ऐसे मामलों की जांच संवेदनशीलता और गंभीरता से की जानी चाहिए। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पुलिस, न्यायिक अफसरों, चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग सहित मनोचिकित्सकों को समन्वित प्रयास करने की ज़रूरत बताई।
राज्य में महिलाओं और बालिकाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर स्वप्रसंज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने राज्य के पुलिस महानिदेशक व गृह सचिव से जवाब मांगा था। वरिष्ठ न्यायाधीश संगीत लोढ़ा तथा न्यायाधीश विनित कुमार माथुर की खंडपीठ ने न्याय मित्र विकास बालिया और अतिरिक्त महाधिवक्ता फरजंद अली को इस संबंध में सभी स्टेकहोल्डर्स से विचार विमर्श कर कोर्ट के समक्ष उपयोगी सुझाव व कार्ययोजना पेश करने को कहा है। कोर्ट ने कहा की पुलिसकर्मियों, न्यायिक अधिकारियों, विभिन्न संगठनों सहित पुनर्वास से जुड़ी इकाइयों को प्रशिक्षित करने के लिए राजस्थान न्यायिक अकादमी की भूमिका भी सुनिश्चित की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी।

No comments