Breaking News

नौतपा ने खूब तपाया

- 11 बजे ही पारा पहुंचा 45 पर
श्रीगंगानगर। नौतपे की गर्मी से पूरा देश बेहाल है। गंगानगर सहित प्रदेश भर में लू का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। सुबह 11 बजे ही तापमापी का पारा 45 डिग्री पर पहुंच गया। आसमान से बदन को झुलसाने देने वाले गर्मी के आगे एसी तक फेल हो गए हैं। कूलर-पंखे बेदम साबित हो रहे हैं। भयंकर गर्मी के चलते सुबह 10-11 बजते-बजते गलियां और सड़कें सूनी हो रही हैं। शाम तक गर्मी और लू से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार की तरह गुरुवार को भी जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। सुबह 11 बजे ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग ने सुबह 11.30 बजे अधिकतम तापमान 45.2 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।


No comments