Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय हेरोइन तस्करों का रिमांड लेगी पुलिस

मदद करने के लिए 6 लाख मिले, एक आरोपी को मकान बना कर देना था मुख्य तस्कर ने
गिरफ्त में आये अन्तर्राष्ट्रीय हेरोइन तस्करों को आज दोपहर बाद अदालत में पेश करके रिमांड दरयाफ्त करेगी। पुलिस फरार चार तस्करों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी अमरजीत चावला ने बताया कि पाकिस्तान से तस्करी करके आई 20 किलो हेरोइन को बॉर्डर से हासिल करने वाले कुख्यात तस्कर छिन्दा सिंह उर्फ छिंदिया के मददगार 8 केडी बग्गा सिंह मजबी सिख व 7 केएनडी के जस्सा सिंह कापडिय़ा को गिरफ्तार किया गया है। हेरोइन तस्करी के बारे में पूछताछ करने के लिए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जायेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य तस्कर छिन्दा सिंह, 9 केएनडी का राजेश बिश्रोई व पहलवान सिंह सहित एक अन्य फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है। दो दिन पूर्व छिन्दा सिंह ने बग्गा सिंह व जस्सा सिंह से रावला से सटे भारत-पाक बॉर्डर पर रैकी करवाई। इसके बाद छिन्दा सिंह इन लोगों की मदद से पाकिस्तान से आई हेरोइन की खेप लेकर कार में सवार होकर पंजाब चला गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि छिन्दा सिंह ने बॉर्डर से हेरोइन की खेप हासिल करने के लिए मदद करने के लिए जस्सा सिंह को 6 लाख रुपए देने का सौदा किया था। करीब 6 माह पूर्व जस्सा सिंह के बेटे की शादी करने के लिए उसे 3 लाख रुपए दे दिए थे। शेष 3 लाख रुपए और देने थे। छिन्दा सिंह ने बग्गा सिंह को मकान बना कर देने का वायदा किया था। जस्सा सिंह व कुख्यात तस्कर छिन्दा सिंह की आपस में रिश्तेदारी है। ऐसे में उसने जस्सा ङ्क्षसह को इस धंधे में सहयोगी बना लिया। इन लोगों ने बग्गा ङ्क्षसह को इसलिए साथ मिलाया कि वह बॉर्डर पर किसी की जमीन काश्त करता है। वह बॉर्डर पर उनकी पूरी मदद कर सकता है।
पाकिस्तान से पाइप के जरिए आई हेरोइन की खेप
श्रीगंगानगर। पाकिस्तान से तारबंदी के नीचे से पाइप के जरिए हेरोइन की खेप भारत में भेजने के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। रावला थाना क्षेत्र में भी बॉर्डर पर कुख्यात तस्कर छिन्दा सिंह निवासी पंजाब ने भी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से सम्पर्क करके तारबंदी के नीचे से पाइप की जरिए ही हेरोइन के 20 पैकेट मंगवाये थे।
थाना प्रभारी अमरजीत चावला ने बताया कि पाकिस्तान से पाइप के जरिए बग्गा ङ्क्षसह के खेत में हेरोइन की सप्लाई पहुंची और इसे छिन्दा सिंह व उसके साथियों ने प्राप्त कर लिया। ऐसे सबूत मौके पर मिले हैं। उन्होंने बताया कि बॉर्डर पार से हेरोइन तस्करी की आशंका के चलते उन्होंने इलाके में तस्कर के मददगारों की तलाश की, तो बग्गा ङ्क्षसह व जस्सा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। छिन्दा सिंह ने 100 करोड़ रुपए की हेरोइन बॉर्डर से हासिल करने में जिन-जिन लोगों को साथ लिया, उन्हें कितनी-कितनी रकम बांटी गई, इस बात का खुलासा छिन्दा सिंह व अन्य लोगों के पकड़ में आने के बाद ही होगा।

No comments