बजट होगा तो बनेगी सड़क
- नगर परिषद ने मांग रखा है विशेष बजट
श्रीगंगानगर। शहर के कई मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। इनमें से तीन मुख्य मार्गों को तुरंत दुरुस्त किया जाना अत्यंत आवश्यक है। लेकिन नगर परिषद के पास इनके लिए बजट नहीं है। मीरां चौक से फ्लाई ओवर तक सीसी रोड, इन्कमटैक्स कार्यालय से कोडाचौक तक, ए-माइनर के दोनों तरफ तथा नटराज स्वीट्स से इंदिरा वाटिका तक सीसी रोड का निर्माण व इंटरलोकिंग का काम प्रस्तावित है। इन तीनों मुख्य मार्गों पर सड़कों के निर्माण और सौंदर्यकरण के लिए सवा 9 करोड़ रुपए का अनुमानित खर्च बताया गया है। नगर परिषद के पास इतनी बड़ी राशि नहीं है। परिषद के अभियंताओं का कहना है कि बजट उपलब्ध होने पर ही सड़कों का निर्माण व सुधार हो सकता है। ऐसे मेें कुछ दिन पहले सभापति अजय चाण्डक भी जिला कलक्टर से मिलकर इन सड़कों के लिए 9 करोड़ 20 लाख रुपए के बजट की मांग कर चुके हें।

No comments