पिता की हत्या के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
- नशा करने से टोकने पर पिता को घुसेड़ दी थी कैंची
श्रीगंगानगर। हिन्दुमलकोट थाना पुलिस ने पिता की हत्या के आरोपी युवक को आज दोपहर अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। पिता ने अपने पुत्र को नशा छोडऩे के लिए कहा था और उसने पिता को मौत के घाट उतार दिया। थाना प्रभारी मजीद खान ने बताया कि गांव फतूही में हंसराज नाई ने अपने पिता 50 वर्षीय दलीप नाई पुत्र भागीरथ पर कैंची से ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने नशा करने के आदी हंसराज नाई को गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान हत्या की वारदात में प्रयुक्त कैंची को बरामद कर लिया गया। आज हंसराज को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि हंसराज ने अपने पिता को बचाने आये ताऊ पृथ्वीराज व चाची मैना देवी पर भी वार कर दिया था। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने घायल पृथ्वीराज के पर्चा बयान पर हंसराज के खिलाफ अपने पिता की हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। हंसराज कोई काम धंधा नहीं करता था। दिन रात नशा करता था। सोमवार की रात दलीप नाई ने अपने पुत्र हंसराज को टोका था कि वह नशा छोड़ कर कोई काम धंधा कर ले। इसी बात से नाराज होकर हंसराज ने कैंची से वार करके पिता की हत्या कर दी थी।

No comments