Breaking News

पीएम मोदी के शपथ समारोह के लिए केजरीवाल को न्योता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में देश-दुनिया के कई दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। ऐसे में इस समारोह को और ज्यादा ग्रैंड बनाने के लिए देश के उन नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है जो भाजपा के धुर-विरोधी हैं। इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। ममता बनर्जी ने तो इस समारोह में शामिल होने की स्वीकृति दे दी है और जब केजरीवाल के पास न्योता पहुंचा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। केजरीवाल ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।


No comments