चहल चौक पर युवक पर फायरिंग के मामले में जगला गिरफ्तार
- आयुष सहारण हत्याकांड में मुख्य गवाह है हिमालय कस्वां
- दो दिन का लिया रिमांड
श्रीगंगानगर। पिछले दिनों चहल चौक पर अपने घर की चारदीवारी में बैठे युवक पर फायरिंग होने के मामले में सदर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर जगदीश उर्फ जगला को केन्द्रीय कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज दोपहर अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
सदर पुलिस थाना प्रभारी राजेश सिहाग ने बताया कि 25 अपे्रल को चहल चौक पर अपने घर की चारदीवारी में बैठे हिमालय कस्वां पुत्र रामकुमार कस्वां पर फायरिंग हो गई थी। इस मामले में रामकुमार कस्वां ने मुकदमा दर्ज करवाया था। रामकुमार ने आशंका व्यक्त की थी कि उसका पुत्र हिमालय कस्वां, आयुष सहारण हत्याकांड में गवाह है। इस मुकदमे में गवाही नहीं देने के लिए जगला उर्फ जगदीश व उसके साथी धमकियां दे रहे थे।
इस मुकदमे में पुलिस ने राहुल वर्मा व विशाल चुघ को गिरफ्तार कर लिया था। जगला, अभिषेक गौड़, रजत भांभू फरार हो गये थे। इन तीनों को पुणे महाराष्ट से प्रोडक्शन वारंट पर श्रीगंगानगर लाया गया था। पुरानी आबादी पुलिस ने जगला व उसके साथियों को आयुष सहारण हत्याकांड में गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब हिमालय कस्वां पर जानलेवा हमला करने के मुकदमे में जगदीश उर्फ जगला जाट पुत्र बीरबल जाट निवासी मोहर सिंह चौक पुरानी आबादी को प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

No comments