दो दर्जन संस्थानों के लिए नोटिस तैयार
- अग्नि शमन प्रबंध नहीं होने का मामला
श्रीगंगानगर। शहर में चल रहे कोचिंग सैन्टरों, निजी अस्पतालों, होटलों में अग्निशमन प्रबंध नहीं होने के मामलों में दो दर्जन से अधिक संस्थानों को फायर ऑफिसर की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है। दो संस्थानों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। जबकि बाकियों के लिए नोटिस तैयार कर नगर परिषद आयुक्त के पास पत्रावली भेजी गई है। फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया कि सूरत के एक कोचिंग सैन्टर में अग्निकांड के बाद यहां शहर भर में निजी संस्थानों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक के अभियान में करीब दो दर्जन संस्थानों में अग्निशमन के प्रबंधों की कमी पाई गई है। इसी के आधार पर संबंधित संस्थानों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। पत्रावली व नोटिस तैयार कर हस्ताक्षर के लिए आयुक्त के समक्ष पेश की हुई है। हस्ताक्षर होते ही नोटिस संबंधितों को तामील करवा दिए जाएंगे। नोटिसों में अग्निशमन प्रबंध के लिए 7 दिन का समय देते हुए सक्षम कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

No comments