Breaking News

एडमिरल करमबीर सिंह ने संभाला नए नौसेना प्रमुख का कार्यभार

- कहा- देश को दूंगा मजबूत विश्वसनीय सेना
नई दिल्ली। एडमिरल करमबीर सिंह नौसेना 24वें अध्यक्ष बने। उन्होंने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालते ही उन्होंने नौसेना को और अधिक मजबूती देने का वादा किया। बता दें कि उन्होंने एडमिरल सुनील लांबा की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 31 मई को पूरा हो रहा है।
पद संभालते हुए नौसेना को मजबूती देने का वादा : नौसेना प्रमुख का पद संभालने के बाद एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा, 'मेरे पूर्ववर्तियों ने यह सुनिश्चित किया कि नौसेना के पास एक ठोस नींव के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचे। अब यह मेरी जिम्मेदारी होगी कि मैं उनके प्रयासों को जारी रखूं और देश को एक ऐसी नौसेना दूं जो मजबूत विश्वसनीय और समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा चुनौती को पूरा करने के लिए तैयार है।Ó
सैन्य ट्रिब्यूनल ने एडमिरल करमबीर को गुरुवार को ही पदभार संभालने की इजाजत दी थी। यही नहीं, ट्रिब्यूनल ने उनकी नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई भी आगामी सात हफ्तों के लिए टाल दिया है।
17 जुलाई को ट्रिब्यूनल में सुनवाई : आपको बता दें कि अंडमान एंड निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने करमबीर सिंह को नौसेना प्रमुख बनाए जाने के फैसले को चुनौती दी थी। उन्होंने आम्र्ड फोर्स ट्रिब्यूनल (्रस्नञ्ज) में याचिका दायर कर अपनी वरिष्ठता की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। बिमल वर्मा के वकील अंकुर छिब्बर के मुताबिक ्रस्नञ्ज ने मामले की सुनवाई 17 जुलाई तक टाल दी है। यह फैसला सरकार की ओर सेने ट्रिब्यूनल के समक्ष करमबीर सिंह की नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए समय की मांगने के बाद किया गया।


No comments