नांदेड़ के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन रवाना
- सांसद निहालचंद ने दिखाई झण्डी
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर से वाया सादुलशहर, हनुमानगढ़, संगरिया, मंडी डबवाली, बठिण्डा, नई दिल्ली सहित 4 राज्यों के 28 स्टेशनों से होते हुए हुजुर साहिब नांदेड़ के लिये नई साप्ताहिक रेल आज से शुरू हो गई है। दोपहर में रेलवे स्टेशन पर हुए एक कार्यक्रम के दौरान सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री निहालचंद ने हरी झण्डी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया।
इस मौके पर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहीं विनीता आहुआ, रेलवे के डीसीएम अनिल कुमार रेना, एईएन अवधेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक डीके त्यागी, प्रहलाद टाक, राजन तनेजा, पार्षद बालकिशन कुलचानिया, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र पारीक, बाबूखां रिजवी, श्रवण पारीक, सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि नांदेड़ के लिए ट्रेन को निर्धारितसमय पर हरीझण्डी दिखाने के साथ ही सांसद निहालचंद खुद भी इसी गाड़ी में सवार हो गए। वे संगरिया तक का सफर गाड़ी में करेंगे। इससे पहले अपने सम्बोधन में निहालचंद ने श्रीगंगानगर जिले के लिए और रेलसेवाओं का विस्तार करवाने और विकास के कार्यों को गतिमान रखने का भरोसा दिलाया।
इन स्टेशनों पर रुकेगी गाड़ी
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी संख्या 12439/12440 श्रीगंगानगर-नांदेड़-श्रीगंगानगर साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन आज से शुरू हो गई है। यह ट्रेन दोपहर 1.35 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर 1.58 बजे सादुलशहर पहुंचेगी। दोपहर 2.35 बजे यह गाड़ी हनुमानगढ जंक्शन स्टेशन पर रुकेगी। इससे आगे संगरिया-3.08, मण्डी डबवाली-3.35, बठिण्डा 4.30, रामपुरा फूल-सायं 5.24, तपा-5.38, बरनाला-5.56, धूरी-6.30, संगरूर-6.46, जाखल जंक्शन-7.48, रोहतक जंक्शन-रात्रि 9.45, नई दिल्ली-11.15, मथुरा जंक्शन-1.33, आगरा कैन्ट-2.20, ग्वालियर जंक्शन-तड़के 4.16, झांसी जंक्शन-5.45, बीना जंक्शन- प्रात: 8.35, भोपाल जंक्शन-10.55, इटारसी जंक्शन-दोपहर 12.45, खण्डवा-3.20, मलकापुर-सायं 5.38, अकोला जंक्शन-7.05, वाशिम-रात्रि 8.29, हिंगोली डकन-9.09 व पूर्णा स्टेशन-10.30 होते हुए रात्रि 11.45 पर नांदेड़ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12439 नांदेड़-श्रीगंगानगर साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रत्येक रविवार को सुबह 11 बजे नांदेड़ से रवाना होकर सोमवार की रात्रि 11.25 बजे श्रीगंगानगर पहुंचा करेगी।

No comments