Breaking News

खेत में विधवा से गैंगरेप

रामसिंहपुर। इलाके में एक खेत में विधवा महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय विधवा ने रिपोर्ट दी कि उसके पति का निधन हो चुका है। 29 मई शाम चार बजे वह अपने पति के हिस्से की जमीन संभालने के लिए खेत में गई थी। वहां पहले से सुरजीत सिंह, संदीप सिंह, बलकार सिंह व हरसिमरन थे। वह खेत में पहुंची, तो आरोपियों ने उसे कहाकि इसे पहले सबक सिखाओ। आरोपी उसे पकड़ कर खेत में बने कोठे में ले गये। वहां उसके हाथ-पांव बांध दिए और सुरजीत सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया तो अंगे्रज सिंह व जोगेन्द्र सिंह आ गये। इन्हें देख कर आरोपी वहां से भाग गये। मुकदमे की जांच सीओ अनूपगढ़ को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद है।


No comments