Breaking News

आयुष्मान मित्रों का मानदेय होगा दोगुना

-अब पांच हजार की जगह मिलेंगे 10 हजार रुपये
लखनऊ। आयुष्मान योजना के तहत नियुक्त आयुष्मान मित्रों का मानदेय दोगुना करने की तैयारी है। नोडल एजेंसी साचीज ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। प्रदेश कैबिनेट की मुहर लगने के बाद इसे केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दिलाने व अन्य जरूरतों में मदद के लिए प्रदेश में 2 हजार आयुष्मान मित्र/आरोग्य मित्र नियुक्त किए गए हैं। इन्हें अब तक 5 हजार रुपये मानदेय मिलता है। जबकि अन्य राज्यों में आयुष्मान मित्रों का मानदेय ज्यादा है। इसी आधार पर प्रदेश के आयुष्मान मित्र मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। कई ने तो कम मानदेय होने से नौकरी छोड़ दी तो कई चयनित होने के बाद ज्वाइन ही नहीं किया।





 

No comments