तीन किशोर लापता, पुलिस तलाश में जुटी
- बीकानेर क्षेत्र का है मामला
बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र के हाजी मार्केट से बीती रात तीन किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये। परिजनों ने रात भर बालकों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने आज सुबह मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार लापता होने वाले तीनों बालक 15 वर्षीय जोसुआ पोल, 14 वर्षीय आदिल व 14 वर्षीय योगेश है। तीनों ही हाजी मार्केट में अपने घर में रहते हैं। पड़ौसी होने पर तीनों आपस में दोस्त हैं।
तीनों बीती रात गली में खेल रहे थे, लेकिन साढ़े दस बजे उन्हें नहीं देखा गया। तीनों के परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन आज सुबह तक इनका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने बताया कि जोसुआ पोल ने हाफ कैपरी व सफेद टी शर्ट, आदिल ने सफेद टी शर्ट व नीले रंग की जींस पहनी हुई है। योगेश ने टी शर्ट व जींस पहनी हुई है।
पुलिस ने बताया है कि तीनों बच्चों को कोई देखे या उनके बारे में सूचना मिले तो व्यास कॉलोनी पुलिस थाना के मोबाइल नम्बर 151-2226129 पर सूचना दे सकता है। पुलिस तीनों किशोरों की तलाश में लगी हुई है।

No comments