Breaking News

श्रीगंगानगर पुलिस पुणे कोर्ट से लेगी अनुमति

- हिस्ट्रीशीटर जगला व उसके साथियों को गंगानगर लायेगी पुलिस
श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी के चावला चौक पर पिछली दीपावली से एक दिन पहले हुए आयुष सहारण हत्याकांड के आरोपियों को महाराष्ट्री के पुणे से लेने के लिए पुरानी आबादी पुलिस की टीम पुणे में पहुंच गई है।
सीआई दिगपाल सिंह ने बताया कि श्रीगंगानगर कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट हासिल करके पुणे से जगदीश उर्फ जगला, अभिषेक गौड़ व रजत भांभू को हिरासत में लिया जायेगा। इससे पूर्व पुणे की कोर्ट से अनुमति ली जायेगी। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद ही आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में श्रीगंगानगर जाया जायेगा।
गौरतलब है क जगदीश उर्फ जगला पिछले दिनों चहल चौक पर हिमालय कस्वां पर हुए जानलेवा हमले में मुख्य साजिशकर्ता है। हिमालय की रैकी करने वाले दो युवकों राहुल वर्मा पुत्र चन्द्रभान वर्मा व विशाल चुघ उर्फ चिन्नू को गिरफ्तार किया जा चुका है। फायरिंग करने वाले सागर सोनी व आकाश राजपूत अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।


No comments