यह देश की सम्प्रभुता का चुनाव : जसबीर सिंह
श्रीगंगानगर। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष स. जसबीर सिंह ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव देश की सम्प्रभुता का चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी देश हित में काम कर रही है। देश की सुरक्षा और सम्प्रभुता सबसे पहले है। जसबीर सिंह आज एक होटल में एक प्रेस काँफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश हित में कई कार्य किए हैं। सरकार ने जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा किया गया है। जनता अब कांग्रेस के झूठे वायदों में आने वाली नहीं है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिङ्क्षसह कामरा, महेन्द्र सिंह सोढ़ी, विनीता आहूजा सहित अनेक नेता उपस्थित थे।
No comments