किस प्रैजिडेंट की है यह गाड़ी?
- हादसे का कारण बनेगा भीड़भाड़ में तेज गती से गाड़ी दौड़ाने का शगल
श्रीगंगानगर। शहर में पिछले दो-तीन दिन से एक महंगी लग्जरी गाड़ी (कार) कौतुहल का विषय बनी हुई है। जब यह गाड़ी तेज गति से दौड़ती हुई भीड़-भाड़वाले इलाकों में पहुंचती है तो, छोटे दुपहिया वाहनों पर सवार अन्य लोग ठिठक जाते हैं।
सफेद रंग की इस नई गाड़ी पर नम्बर प्लेट की जगह पै्रजिडेंट लिखी लाल प्लेट लगी है। पिछले दो दिन से यह गाड़ी जी ब्लॉक, एफ ब्लॉक, विनोबा बस्ती, एच ब्लॉक, पी ब्लॉक इलाके में दौड़ रही है। शाम के समय तेज गति से जिस प्रकार इस गाड़ी को भीड़-भाड़ वाले इलाके में दौड़ाया जा रहा है, उससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
बीते रोज सायं करीब 8.15 बजे प्रैजिडेंट की नम्बर प्लेट वाली यह गाड़ी एफ ब्लॉक मुख्य मार्ग से होती हुई संतोषी माता मंदिर रोड पर पहुंची और अचानक से बाईं और मुड़ गई। चालक ने जिस तरह से गाड़ी को घुमाया, हादसा हो सकता था। दूसरी और से एक्टिवा पर आ रही दो युवतियां व सामने से आने वाली कार से टकराते-टकराते यह गाड़ी आगे बढ़ गई।
थोड़ा आगे जाने के बाद यह महंगी कार फिर अचानक से राधेश्याम की कोठी रोड पर दाईं ओर मुड़ी तथा तेज गति से दौडऩे लगी। कॉब के शॉरूम के आगे यह गाड़ी फिर से तेज गति के साथ बाईं और मुड़ गई। लहराते हुए यह कार पी ब्लॉक की डिग्गी से घूम कर मोनालीसा शोरूम के पास से दाईं और मुड़ते हुए गौशाला रोड की ओर निकल गई। गाड़ी के चालक ने जिस तरह से अचानक कट मारकर चौराहों पर कार को घुमाया, उससे अन्य वाहनों पर चलने वाले लोग सकते में आ गए। बिगड़े अमीरजादों का इस तरह से तेज गति में गाडिय़ां दौड़ाने का शगल शहर में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। पुलिस प्रशासन चाहे तो दो दिन से अनियंत्रित होकर दौड़ रही इस महंगी कार की जानकारी ब्लॉक एरिया व सैन्ट्रल मार्केट में लगे सीसी टीवी कैमरों से हासिल कर सकता है।

No comments