पे्रमी जोड़े को मरने पर विवश करने वाले चार जने गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। जिले के दूरस्थ रावला कस्बे में गुरूवार को पे्रमी जोड़े को फांसी लगा कर जान देने के लिए विवश करने के मामले में पुलिस ने मृतका के मामा, जीजा सहित चार जनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को दोपहर बाद अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।
थाना प्रभारी अमरजीत चावला ने बताया कि गांव 4 पीएसडी निवासी 30 वर्षीय जसपाल बावरी व गांव रोजड़ी निवासी 16 वर्षीय मुखत्यारो कौर को आत्महत्या करने के लिए दुष्पे्ररित करने के आरोप में लड़की के मामा गांव 1 केएलएम निवासी हजूर
सिंह, जग्गू सिंह, बहनोई गुरदेव सिंह व रावला निवासी भीम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि जसपाल व मुखत्यारो कौर अपने गांव से भाग गये थे। इसके बाद गांव के निकट रहने वाले रामूराम बावरी की ढाणी में आ गये थे। यहां दोनों ने कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी थी। लड़की के परिजन दोनों को मारने पर तुले हुए थे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए थे।

No comments