Breaking News

अगले 48 घंटे में और बढ़ेगी गर्मी

नई दिल्ली। आधा भारत इस वक्त गर्म हवाओं की चपेट में है और फिलहाल भीषण गर्मी का प्रकोप अभी एक-दो दिन और जारी रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी यूपी और राजस्थान में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। दक्षिण और पश्चिम राज्यों तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी गर्मी की वजह से लोगों का हाल-बेहाल है। भीषण गर्मी के चलते तेलंगाना में पिछले 22 दिनों में 17 मौतें हो चुकी हैं। गुरुवार का दिन देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 8 साल में सबसे गर्म बताया गया। पालम वेधशाला ने 46.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। पालम वेधशाला ने मई 2013 में दिल्ली का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पालवत ने ट्वीट करके बताया, 'दिल्ली का चढ़ा पारा। दिल्ली के पालम में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मई महीने में 2013 के बाद दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान है। अभी तक मई महीने में 26 मई 1998 को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।Ó सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


No comments