फेसबुक पर लाइव हो बोले राज्यवद्र्धन-चुनावों में जातिवाद पर देशभक्ति की जीत
श्रीगंगानगर। पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवद्र्धन सिंह राठौड़ आज फेसबुक पर लाइव हुए। उन्होंने अपने साथ जुड़े लोगों से विस्तृत बातचीत की। चुनाव में सहयोग और साथ के लिए धन्यवाद दिया। राज्यवद्र्धन सिंह ने कहा कि इन चुनावों मेंं जातिवाद पर देशभक्ति की जीत हुई है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव मेंं लोग भारी तादाद मेंं उनके साथ जुड़े रहे। दिन-रात भागदौड़ करके काम किया। आम तौर पर जिन बूथों पर कब्जा कर लिया जाता था, वहां लोगों ने अपना दबदबा बनाए रखा।
उन्होंने कहा कि मेरे जैसे व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी ने बहुत बड़ा मौका दिया। मेरे जैसे व्यक्ति को किसी और पार्टी में जगह नहीं मिल सकती थी। मेरे जैसे व्यक्ति की चार-चार पीढिय़ां सेना में रही। राजनीति में कोई न आगे था और न पीछे। मुझ जैसे व्यक्ति को मौका मिलना मोदी सरकार में ही संभव है।
राज्यवद्र्धन सिंह ने कहा कि मोदी जी ने मुझ खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जैसे दो-दो विभागों की जिम्मेदारी दी। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। चुनाव जरूर खत्म हो या है, हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई है। भले ही सरकार अपने काम मेंं लगी है लेकिन देश का काम हम सबकी जिम्मेदारी है। युवाओं की जिम्मेदारी है।

No comments