Breaking News

किसानों ने जताया रोष, गिरफ्तार किसानों को करो रिहा

- फसलों का भुगतान शीघ्र किया जाए
श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय किसान सभा व किसान संघर्ष समिति के नेताओं ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर रोष प्रकट किया कि एटासिंगरासर किसान आंदोलन में दो वर्ष पूर्व दर्ज हुए मुकदमों में गत दिवस गिरफ्तार किए गए दो किसानों को तुरंत रिहा किया जाए। इसके अलावा खेतों में सिंचाई सुविधा के लिए निर्मित डिग्गियों की बकाया अनुदान राशि को किसानों के खातों में जमा करवाई जाए। सरसों, चना व गेहूं का भुगतान करवाया जाए। श्रीगंगागनर में अधिवक्ता विनोद पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही जिले में बिगड़ी कानून व्यवस्था को पुन: बहाल किया जाए। इस मौके पर पूर्व विधायक का. हेतराम बेनीवाल, विजय रेवाड़, संघर्ष समिति के प्रवक्ता सुभाष सहगल, पवन बिश्रोई, रिछपाल, अनिल गोदारा, पूनम चंद उपस्थित थे। विजय रेवाड़ ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में आज किसान प्रतिनिधियों ने रोष प्रकट किया है।


No comments