छोटे कारोबारियों के लिए मुफ्त में अकाउंटिंग और बिलिंग सॉफ्टवेयर
नई दिल्ली। जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) ने कहा कि वह 1.5 करोड़ रुपये सालाना तक का कारोबार करने वाले सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को मुफ्त में लेखा-जोखा तथा बिल बनाने के सॉफ्टवेयर ऑफर कर रहा है। इससे करीब 80 लाख छोटे उद्यमियों को लाभ होगा। जीएसटीएन ने एक बयान में कहा कि यह सॉफ्टवेयर कंपनियों को बिल और उनके लेखा खातों का ब्योरा तैयार करने, भंडार के माल का प्रबंधन तथा जीएसटी रिटर्न तैयार करने में मदद करेगा। बयान के अनुसार, सॉफ्टवेयर पोर्टल 222.द्दह्यह्ल.द्दश1.द्बठ्ठ पर दिए गए डाउनलोड विकल्प पर क्लिक कर प्राप्त किया जा सकता है। इसमें कहा गया है, 'जीएसटीएन ने एक वित्त वर्ष में 1.5 करोड़ रुपये से कम कारोबार करने वाले एमएसएमई को सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने के लिए बिल और अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर विक्रेताओं के साथ गठजोड़ किया है। इसके लिए इन करदाताओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

No comments