स्पाइस जेट के बेड़े में शामिल होंगे 60 नए विमान
नई दिल्ली। सस्ती विमानन सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी, स्पाइसजेट ने मौजूदा वित्तवर्ष में अपनी क्षमता 80 प्रतिशत बढ़ाने की योजना बनाई है. स्पाइसजेट के मुख्य वित्त अधिकारी सीएफओ किरण कोटेश्वर ने कहा कि योजना के मुताबिक विमानन कंपनी बेड़े में 60 विमानों को शामिल करेगी, जिसमें हाल में बंद हुई जेट एयरवेज के 30 विमान शामिल हैं. कोटेश्वर ने कहा, हमारी योजना अपनी ुल क्षमता में इस वित्त वर्ष के दौरान 80 प्रतिशत वृद्धि करने की है. उन्होंने कहा, हमने जेट एयरवेज को लीज पर विमान मुहैया कराने वालों से पहले ही 22 विमान लेकर शामिल कर चुके हैं. हम उनसे अगले 10-15 दिनों में आठ अतिरिक्त विमान लेने वाले हैं.

No comments