जेट कर्मचारी की बेटी का दर्द, बोली- पापा गरीब हो गए हैं
नई दिल्ली। पायलट मोहित डागर 17 अप्रैल को शाम पांच बजे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें फ्लाइट लेकर अमृतसर होकर मुंबई जाना था। तभी उनके मोबाइल में एक मेल आया और पता चला कि वह 25 साल पुरानी एयरलाइन की लास्ट फ्लाइट लेकर जा रहे हैं। उन्होंने बताया, 'मुझे इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ तो दोबारा रोस्टर चेक करने के लिए फोन किया। लेकिन पता चला वाकई में यह मेरी आखिरी उड़ान है।Ó डागर ने कहा, 'मैं दिल्ली का रहने वाला हूं और दूसरे दिन वापस आना था। आम तौर पर मैं अपनी ही फ्लाइट से वापस आता था तो लोग पूछ रहे थे कि वापस कैसे आओगे मुझसे कहा गया कि अगर फ्लाइट नहीं ले जाना चाहते हो तो कोई बात नहीं लेकिन मैं नहीं चाहता था कि एयरपोर्ट पर आए हुए लोग निराश होकर वापस जाएं।

No comments