शादी का झांसा देकर मॉडल के साथ रेप
जयपुर। मॉडलिंग करने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसके साथ रेप किया है. मॉडल ने युवक के खिलाफ मुहाना थाना में बलात्कार का मामला दर्ज कराया है. पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा है कि रेप की वजह से वह गर्भवती हो गई है. आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा दे उसके साथ रेप किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती ने जनवरी 2019 में सांगानेर थाने में बजाज नगर निवासी मनीष सारस्वत के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था.
पुलिस ने जांच में आरोप साबित होने पर आरोपी मनीष को पिछले महीने ही गिरफ्तार किया था. इसके बाद पीडि़त युवती ने न्यायालय में आरोपी के पक्ष में शपथ पत्र दिया और राजीनामा होने की जानकारी दी. जिसके बाद आरोपी की अप्रैल में ही जमानत हो गई थी. मुहाना थानाधिकारी के मुताबिक मंगलवार रात को युवती थाने पहुंची और उसने शिकायत दर्ज कराई.

No comments