बुध को प्रसन्न करना है तो बुधवार के दिन तोते को कर दें पिंजरे से आजाद
- ग्रहों के राजकुमार बुध आज आधी रात बाद करेंगे राशि परिवर्तन, विभिन्न राशियां होंगी प्रभावित
श्रीगंगानगर। जून की पहली ही तारीख को ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन करेंगे। बुध एक जून की रात को अपनी राशि मिथुन में आ जाएंगे। इस राशि परिवर्तन का विभिन्न राशियों के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।
पंडित सत्यपाल पाराशर ने बताया कि बुध इस समय वृष में भ्रमण कर रहे हैं। वह आज रात 12.20 बजे मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मिथुन राशि बुध की अपनी ही राशि है। बुध अपनी मिथुन राशि में बीस जून तक गोचर करेंगे।
उन्होंने बताया कि बुध के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कई उपयोगी उपाय परंपरागत रूप से किए जाते हैं। इन उपायों के तहत बुधवार के दिन बुध का दान हरा वस्त्र, साबुत मूंग, हरे फल, कांसा, घी आदि दान करना चाहिए। बुधवार के दिन किन्नरों को हरी चूडिय़ां दान करने से बुध का अशुभ प्रभाव दूर होता है। बुधवार के दिन तोते को पिंजरे से मुक्त करने से बुध को प्रसन्न किया जा सकता है। किसी विद्यार्थी को धर्मशास्त्र की पढ़ाई के लिए पुस्तक दान की जानी चाहिए।
मेष-साहस-पराक्रम में कमी। धनहानि। बंधु-बांधवों से विवाद।
वृषभ-धनलाभ होगा। वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ। विद्यार्थी वर्ग को विद्याध्ययन में सफलता। संबंधियों से लाभ।
मिथुन-धनहानि के योग। कटु शब्दों के कारण विवाद संभव। रिश्तेदारों को हानि। बंधन का भय।
कर्क-मन चिंतित रहेगा। धनहानि। सुख में कमी। शत्रुओं के कारण हानि। कार्यों में असफलता। विवाद के कारण अशांति। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में बाधा। संबंधियों से विवाद।
सिंह-शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धनलाभ। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। वाणी आधारित कार्यों से लाभ।
कन्या-नए पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय। व्यवसाय में लाभ। मानसिक शांति व सुख प्राप्त। कार्यों में सफलता।
तुला-कार्यों में विघ्न-बाधाएं आएंगी। यात्रा में कष्ट। संबंधियों से विवाद व वैमनस्य। धार्मिक कार्यों में अरुचि।
वृश्चिक-धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफलता। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता। विद्याध्ययन में मन लगेगा।
धनु-जीवनसाथी से विवाद। मित्रों व संबंधियों से अनबन। व्यवसाय में हानि व धन नाश। यात्राएं कष्टप्रद व असफल। मानसिक चिंता।
मकर-धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय। मानसिक सुख। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि।
कुंभ-मानसिक अवसाद के कारण कष्ट। प्रेम संबंध असफल होंगे। वाणी आधारित कार्यों में हानि। व्यर्थ वाद-विवाद के कारण कष्ट।
मीन-माता को सुख मिलेगा। धनलाभ होगा। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति से लाभ की प्राप्ति। पारिवारिक सुख व जन सहयोग मिलेगा।

No comments