रावतसर में निर्विरोध निर्वाचन, अन्य वार्डों में होंगे चुनाव
- गजसिंहपुर में भी नहीं बनी सर्वसम्मति
श्रीगंगानगर। गजसिंहपुर नगरपालिका के उपचुनाव के लिये नामांकन के अंतिम दिन दो नामांकन पत्र जमा हुए। यहां कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने कोई नामांकन नहीं भरा। वार्ड संख्या 11 के लिये हो रहे उपचुनाव के शिल्पा पत्नी सुशील कुमार निवासी वार्ड 10 व शिमला देवी पत्नी अमर सिंह निवासी वार्ड 12 ने नामांकन पत्र जमा करवाया । दोनो ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फार्म दाखिल किया। पिछले कुछ दिनों से यँहा सर्वसम्मति से पार्षद बनाने की कवायद चल रही थी। इसके अलावा रावतसर नगरपालिका के दो वार्डों में पार्षद पद के लिए हो रहे उपचुनाव में वार्ड नं. 21 से एक ही नामांकन पत्र आने के चलते यहां पार्षद का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। वार्ड नं. 13 के लिए दो उम्मीदवारों ने तीन नामांकन पत्र दाखिल किए। एसडीएम अवि गर्ग के अनुसार वार्ड नं. 13 के लिए रघुवीर सिंह ने एक निर्दलीय व एक कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा, वहीं वार्ड नं. 13 से मनीराम स्वामी ने निर्दलीय रूप में पर्चा दाखिल किया। वार्ड नं. 21 में ममता देवी पत्नी जगदीश ढाल का एक ही नामांकन दाखिल किया गया है। अन्य कोई नामांकन नहीं आने के कारण इनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। अन्य वार्ड में 10 जून को चुनाव करवाए जाएंगे।

No comments