किम और ट्रंप की वार्ता हुई विफल
- उत्तर कोरिया ने पांच अधिकारियों को गोलियों से मरवाया
नईदिल्ली। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच दूसरी शिखर वार्ता असफल हो गई। जिसके चलते उत्तर कोरिया ने अमेरिका के लिए अपने विशेष दूत समेत पांच अधिकारियों को मौत की सजा दे दी। इस बात की जानकारी दक्षिण कोरिया के अखबार 'द चोसुन इल्बोÓ की शुक्रवार को प्रकाशित खबर में दी गई है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका से लौटे अपने सर्वोच्च नेता के साथ विश्वासघात करने के आरोप में किम ह्योक चोल को गोलियों से मरवा दिया गया है। चोल ने हनोई बैठक का जमीनी काम देखा था और वह किम की निजी ट्रेन में उनके साथ भी रहे थे।
अखबार ने अज्ञात सूत्र के हवाले से लिखा है, जांच के बाद मार्च में किम ह्योक चोल को विदेश मंत्रालय के चार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिरिम हवाईअड्डे पर गोलियों से मरवा दिया गया है। हालांकि इस खबर में बाकी अधिकारियों के नाम नहीं दिए गए हैं।

No comments