कचरा पात्र खाली नहीं होने से सड़कों पर फैली गंदगी
श्रीगंगानगर। नगरपरिषद की ओर से वार्डांे में रखवाये गए सभी कचरा पात्र खाली नहीं हो पा रहे। कचरा पात्र खाली करने वाले वाहनों ट्रक व कम्पेस्टर चालकों की ड्यूटी चुनावी कार्य पर लगे होने के कारण यह परेशानी पैदा हुई है। कचरा पात्र खाली नहीं होने के कारण कचरे से भरे हुए हैं। आस-पास भी कचरा फैल रहा है।
शहर के मुख्य एच ब्लॉक में भी ऐसी ही समस्या देखी जा रही है। नेहरू पार्क के पास कचरा पात्र कई दिनों से खाली नहीं हो पाया है। कचरा पात्र ओवरलोड होने के कारण अब गंदगी सड़क पर फैल रही है।
शहर के मुख्य एच ब्लॉक में भी ऐसी ही समस्या देखी जा रही है। नेहरू पार्क के पास कचरा पात्र कई दिनों से खाली नहीं हो पाया है। कचरा पात्र ओवरलोड होने के कारण अब गंदगी सड़क पर फैल रही है।
No comments