Breaking News

मामा की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

- शर्मसार करने वाली घटना का मुकदमा दर्ज
रायङ्क्षसहनगर। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने मामा की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता के पिता ने रिपोर्ट दी कि गत 14 अपे्रल को  वह दवा लेने गया हुआ था। घर में उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी। पीछे से उसकी बहन का 35 वर्षीय बेटा घर में आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वह घर आया, तो बेटी ने खुद के साथ हुई घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


No comments