Breaking News

शिक्षक के घर चोरी

- नगदी व एलईडी गायब
पदमपुर। वार्ड नम्बर 19 में स्थित एक सूने मकान में बीती रात चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से नगदी व एलईडी चोरी करके ले गये। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
थाना प्रभारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि शिक्षक अमृत मोहन किनरा अपने परिवार सहित घड़साना गया हुआ था। आज सुबह वापिस लौटा, तो घर का ताला टूटा हुआ था। भीतर जाकर देखा, तो कमरे में रखी आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी से 37 हजार रुपए की नगदी व कमरे में लगी एक एलईडी गायब थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि संदेह के आधार पर एक युवक को राउण्डअप किया गया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
शिक्षक अमृत मोहन ने घर की नौकरानी पर संदेह जताया है। उससे पूछताछ करने का प्रयास किया जा रहा है। चोरी का मुकदमा दर्ज करने के लिए अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है।


No comments