Breaking News

राज्य विधानसभा की विभिन्न समितियों का गठन

- श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों के विधायकों को बनाया सदस्य
- गुरमीत कुन्नर व राजकुमार गौड़ जन लेखा समिति के सदस्य मनोनीत
श्रीगंगानगर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के अंतर्गत वर्ष 2019-20 के लिए विधानसभा की चार वित्तीय एवं 16 अन्य समितियों का गठन किया है। इन समितियों में श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के विधायकों को भी शामिल किया गया है।  विधानसभा अध्यक्ष ने जन लेखा समिति में करणपुर विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर,  प्राक्कलन समिति (क) में श्रीगंगानगर विधायक राजकुमार गौड़, राजकीय उपक्रम समिति में सादुलशहर विधायक जगदीश चन्द्र, व सूरतगढ़ विधायक राम प्रताप कासनिया तथा स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं संबंधी समिति में नोहर विधायक अमित चाचाण व बलवान पूनिया को सदस्य मनोनीत किया है।
इसी प्रकार गृह समिति में सूरतगढ़ विधायक रामप्रताप कासनिया एवं भादरा विधायक बलवान पूनिया को सदस्य मनोनीत किया गया है।     अधीनस्थ विधान संबंधी समिति में सादुलशहर विधायक जगदीश चन्द्र, अनुसूचित जाति कल्याण समिति में रायसिंहनगर विधायक बलवीर सिंह लूथरा व अनूपगढ़ विधायक श्रीमती संतोष को सदस्य मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार अल्पसंख्यकों के कल्याण संबंधी समिति में संगरिया विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी को सदस्य मनोनीत किया गया है।


No comments