आज लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में : गहलोत
हनुमानगढ़ और रायसिंहनगर में भरतराम मेघवाल के समर्थन में हुई सभा
श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा हिन्दू और मंदिर के नाम पर राजनीति करती है। आरएसएस भाजपा के पीछे छिपकर राजनीति कर रही है। भाजपा में प्रधानमंत्री से लेकर पार्षद तक आरएसएस तय कर रही है। आज लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में है। गहलोत हनुमानगढ़ व रायसिंहनगर में कांग्रेस प्रत्याशी भरतराम मेघवाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि किसानों की तमाम समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे कांग्रेस को जिताएं, हम समस्या का निदान करेंगे। जनता के आशीर्वाद से ही भरतराम मेघवाल जीतेंगे। गहलोत ने कहा कि मोदी की सरकार में केवल मोदी का ही गुणगान होता है और किसी भी मंत्री की बात नहीं सुनी जाती। वर्तमान में भाजपा सेना का राजनीतिकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार जुमलेबाजों की सरकार है। देश में कांग्रेस ने बहुत बदलाव किया है। आजादी के बाद न शिक्षा थी, न पानी की व्यवस्था। कांग्रेस ने देश में शिक्षा और पानी की व्यवस्था की। कांग्रेस ने देश को आत्मनिर्भर बनाया। रायसिंहनगर की सभा में भी अशोक गहलोत भाजपा पर जमकर बरसे। यहां विधायक राजकुमार गौड़, पूर्व विधायक सोना देवी बावरी, दौलतराज समेजा सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ की समस्याओं को दूर करेंगे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा। यहां पंजाब से गंगनहर, भाखड़ा और इन्दिरा गांधी नहर में प्रदूषित पानी आ रहा है। इसकी सूचना व जानकारी उन्हें है। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही इस पानी को पंजाब से बंद करवाया जाएगा।
इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह से बातचीत करके मुद्दे को हल कर लिया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष केसी बिश्रोई, श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष संतोष सहारण, हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार, सादुलशहर विधायक जगदीश चन्द्र जांगिड़, कांग्रेस प्रत्याशी भरतराम मेघवाल सहित अनेक नेता उपस्थित थे।

No comments