सेना किसी की निजी सम्पत्ति नहीं, देश की है: राहुल
कांग्रेस अध्यक्ष की प्रेस कांफ्र्रेंस
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सेना किसी एक व्यक्ति की नहीं है। वह पूरे हिंदुस्तान की है। नरेंद्र मोदी जी मानते हैं कि सेना उनकी निजी सम्पत्ति है।
वे शनिवार को यहां कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक कांग्रेस या भाजपा ने नहीं किए हैं, भारतीय सेना ने किए हैं। सत्तर साल से सेना अपना काम करती आई है। सेना ने कांग्रेस के शासन में भी अपना काम किया है, पूरा डॉक्यूमेंट है, हमारे पास सेना के अधिकारी का। सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, तो यह उनकी कामयाबी है। इसमें नरेंद्र मोदी का क्या योगदान?
उन्होंने कहा कि आधे चुनाव के बाद यह तय हो चुका है कि मोदीजी चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने रोजगार और भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बताते हुए पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। महागठबंधन और वोटकटवा मामले को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य भाजपा को हराना है। उन्होंने राफेल विमान सौदे से लेकर मसूद अजहर को लेकर मीडिया के सवालों पर जवाब दिए। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आधे से ज्यादा खत्म हो चुका है। स्पष्ट है कि मोदी जी चुनाव हार रहे हैं। किसान, भ्रष्टाचार, रोजगार, संस्थाओं पर अतिक्रमण मुख्य मुद्दे हैं, इसलिए भाजपा चुनाव हार रही है। राहुल ने कहा कि देश में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। उसके बारे में नरेंद्र मोदीजी कुछ नहीं बोलते हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र में पूरा का पूरा एक चैप्टर रोजगार पर केंद्रित है। राहुल ने कहा-मैं हर साल दो करोड़ नौकरी के झूठे वादे नहीं करूंगा। हमने एक साल के अंदर 22 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है। दस लाख युवाओं को पंचायतों में रोजगार दे देंगे।
राहुल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग दो तरह के नियमों पर काम कर रहा है। जहां सत्ता पक्ष, भाजपा की बात है, उनके लिए अलग नियम हंै। विपक्षी पार्टियों और नेताओं के लिए अलग नियम हैं। चुनाव आयोग पर भी भाजपा का दबाव है। मसूद अजहर को पाकिस्तान किसकी सरकार ने भेजा। आतंकवादियों के साथ 'नेगोसिएशन, कर उसे पाकिस्तान भेज दिया। भाजपा आतंकवादियों के साथ समझौता करती है। मैंने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर बयान दिया था, मेरी गलती थी। मैंने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी है, मोदीजी से नहीं। 'चौकीदार चोर है, नारा है और यही सच्चाई है। राफेल सौदे में मोदीजी ने 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी को दे दिया। कांग्रेस के पास भाजपा के और कई घोटालों के सबूत मौजूद हैं।

No comments