Breaking News

चार मई को बन रहा है मंगल से शनि का षडाष्टक योग

- पंडितों के अनुसार आंधी, तूफान, चक्रवात या तापमान में असामान्य वृद्धि के आसार
श्रीगंगानगर। आने वाले दिन प्राकृतिक आपदा, तेज बरसात, चक्रवात अथवा तापमान में असामान्य वृद्धि वाले हो सकते हैं।  ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार चार मई को बन रहे षडाष्टक योग के कारण ऐसा हो सकता है। जब दो ग्रह 150 डिग्री के अंतर पर हों अथवा एक-दूसरे से छठे या आठवें स्थान में हों तो षडाष्टक योग होता है। यह योग कष्टकारी माना गया है।
पंडित सत्यपाल पाराशर ने बताया कि मंगलवार शाम से शनिदेव वक्री हो कर टेढ़ी चाल चलने लग गए हैं।  शनि के वक्री काल में चार मई को मंगल से शनि का षडाष्टक योग बन रहा है।
पंडित पाराशर ने बताया कि चार मई को बन रहा षडाष्टक योग मंगल ग्रह के राशि बदलने तक बना रहेगा। वर्तमान मेंं मंगल वृष राशि में चल रहे हैं, जो छह मई को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के मिथुन में जाने तक षडाष्टक योग बना रहेगा।
उन्होंने बताया कि शनि का वक्री होना आंधी, तूफान, अतिवृष्टि और तपन का कारण बनता है, वहीं षडाष्टक योग एक ओर जहां राजनीतिक क्रांति के साथ आतंकवादी घटनाओं मेंं वृद्धि का कारण बनता है, वहीं इस वजह से तेज बरसात, चक्रवात अथवा तापमान में असामान्य वृद्धि की आशंका बन जाती है। शनि अब वक्री हुए हैं और गुरु पहले से ही वक्री चल रहे हैं। दोनों ग्रहों के वक्री होने से धरती की गर्मी बढऩे के आसार हो जाते हैं।


No comments