मासूम भतीजी से दुष्कर्म का प्रयास
महिला पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़। अपने के रिश्तेदार तार-तार होने की शर्मनाक घटना सामने आई है। चाचा ने अपनी मासूम भतीजी से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आज दोपहर पीडि़त बालिका का मेडिकल मुआयना करवाया गया है।
महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपनी दस वर्षीय भतीजी को बीती रात घर से बहला फुसला कर शमशान भूमि के निकट सूनी जगह पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बालिका ने शोर मचाया, तो वह वारदात को अंजाम नहीं दे सका।
इस घटना को लेकर बीती देर रात तक पुलिस थाना में परिजन जमे रहे। आखिरकार पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश करवाई जा रही है। आरोपी वार्ड नम्बर 17 करणीसर का रहने वाला है।

No comments