कमलनाथ सरकार के खिलाफ किसानों का मोर्चा, 3 दिन की प्रदेशव्यापी हड़ताल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान किसान कजऱ्माफ़ी के मुद्दे पर घिरी रही कमलनाथ सरकार के खिलाफ अब किसान आंदोलन खड़ा हो रहा है. भारतीय किसान यूनियन कजऱ्माफ़ी सहित किसानों की अन्य समस्याओं के समर्थन में आज से मध्य प्रदेश में तीन दिन की हड़ताल कर रहे हैं. इस आंदोलन में भारतीय मज़दूर किसान संघ शामिल नहीं है. महासंघ अध्यक्ष शिव शर्मा ने कहा कि सीएम से बात करने के बाद अगला कदम उठाएंगे. कमलनाथ सरकार लोकसभा चुनाव में हार के सदमे से अभी उबर भी नहीं पाई की अब किसान चुनौती दे रहे हैं. पांच महीने पुरानी कमलनाथ सरकार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है. यूनियन तीन दिनों का आंदोलन शुरू कर रहा है. इसमें कजऱ्माफी, समर्थन मूल्य बढ़ाने, व्यापारियों की तरह किसानों को उपज का दाम तय करने जैसे मुद्दे शामिल हैं.

No comments