Breaking News

अमेरिका ने भारत को बताया 'बड़ा सहयोगी

-मोदी के साथ मिलकर काम करने की जताई इच्छा
अमेरिका। ट्रंप प्रशासन ने एक बार फिर इस बात को दोहराया है कि भारत, अमेरिका का एक बड़ा सहयोगी देश है और अमेरिका आगे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर काम करता रहेगा. विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्तागस ने मंगलवार को वॉशिंगटन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका को भारत में हाल में हुए चुनावों की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता पर पूरा भरोसा है. मोर्गन ने एक प्रश्न के जवाब में संवाददाताओं से कहा, 'निश्चित तौर पर हम मोदी के साथ मिलकर निकटता से काम करेंगे, जैसा कि हमने पहले भी कई बार किया है.Ó उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि विदेश मंत्री पोम्पिओ कई मुद्दों पर भारत से ठोस चर्चा करेंगे. भारत एक बड़ा सहयोगी है और अमेरिका का साझेदार है.

No comments