Breaking News

मुसलमानों से वोट की अपील कर घिरे सिद्धू

-आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच विवादित बयानों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार के कटिहार में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे पूर्व क्रिकेटर और पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मुस्लिम समुदाय से एकजुट होकर कांग्रेस को वोट देने की अपील की। वहींं, इस मामले को लेकर सिद्धू पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हो गया है। कटिहार के बारसोई थाना में मजिस्ट्रेट राजीव रंजन के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, कटिहार में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा, 'आप (मुस्लिम समुदाय) यहां अल्पसंख्यक होकर भी बहुसंख्यक हैं। आप अगर एकजुटता दिखाएंगे तो आपके प्रत्याशी तारिक अनवर को कोई भी नहीं हरा सकता है।Ó सिद्धू ने भाषण के दौरान कहा, 'आपकी आबादी यहां 64 फीसदी है। यहां के मुसलमान हमारी पगड़ी हैं। अगर आपको कोई दिक्कत हो तो मुझे याद करना। मैं पंजाब में भी आपका साथ दूंगा।Ó सिद्धू ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, 'ये लोग आपको बांट रहे हैं। मुसलमानों को बांट रहे हैं। ओवैसी जैसे लोगों को लाकर वोट बांट कर जीतना चाहते हैं।Ó इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'आप लोग इकठ्ठे होकर 64 फीसदी के साथ आए तो सब उलट जाएंगे और मोदी सलट (हार जाएंगे) जाएंगे।


No comments