वाराणसी से मोदी के खिलाफ लडऩे को तैयार प्रियंका
-पार्टी की 'हां का इंतजार
नई दिल्ली। कांग्रेस वाराणसी लोकसभा सीट पर मुकाबला हाई वोल्टेज करने की कवायद में जुटी है। प्रियंका वाड्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सीधे मुकाबले में उतारने पर कांग्रेस में मंथन चल रहा है। इस बीच प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा ने साफ कहा है कि प्रियंका वाराणसी से चुनाव लडऩे को तैयार हैं और उन्हें पार्टी की 'हां का इंतजार है। रॉबर्ट वाड्रा के इस बयान के बाद एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। वाड्रा ने एक चैनल को दिए बयान में कहा कि प्रियंका वाराणसी से चुनाव लडऩे को तैयार हैं और पार्टी की हरी झंडी का इंतजार है। उनका यह भी कहना था कि पार्टी प्रियंका को जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी मेहनत और लगन से पूरा करेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका ने खुद भी कुछ दिन पहले ऐसी ही बात कही थी। पार्टी सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी की घेरेबंदी के साथ सीधी चुनौती देने का संदेश देने के लिए प्रियंका को उतारने पर कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से गहन मंथन चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और रणनीतिकारों से इसको लेकर सलाह मशविरा कर रहे हैं। फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका के वाराणसी के मैदान में उतरने की संभावनाएं बनी हुई हैं। हालांकि प्रियंका खुद के चुनाव लडऩे के सवाल पर कहती रही हैं कि क्या वाराणसी से चुनाव लड़ लूं लेकिन अब उनके पति के इस बयान से संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस उन्हें चुनाव लड़वाने को लेकर गंभीर दिख रही है।

No comments