बिहार में 20 साल बाद भारी तूफान की संभावना, जारी हुआ अलर्ट
बिहार। 20 साल बाद भारी तूफान की संभावना जताई जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। 16 और 17 अप्रैल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जो एडवाइजरी जारी की गई है, उसके अनुसार लोगों को आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। वज्रपात, ओलापात, 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहने की आशंका जताई जा रही है। राज्य के सीमावर्ती जिले पूर्वी चंपारण, पश्चमी चंपारण समेत पूरे राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि पटना समेत अन्य जिलों में अलर्ट नहीं जारी किया गया है, लेकिन यहां आंधी-पानी की आशंका जताई गई है। एडवाइजरी में लोगों से कहा गया है कि तेज आंधी पानी के दौरान अपने घर के सबसे मजबूत हिस्से में रहें। टूटे बिजली के तारों से सावधान रहें। किसी भी जानकारी के लिए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नंबर 06122522032 पर संपर्क करें। जिन जिलों में बचाव की तैयारी पूरी रखने का निर्देश दिया गया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा शामिल हैं।

No comments