Breaking News

पिता ने नष्ट किया 20 लाख रुपये का पॉर्न कलेक्शन, बेटे ने किया मुकदमा

नई दिल्ली। अमेरिकी के मिशिगन में चार्ली नाम के लड़के ने अपने पिता पर मुकदमा दायर किया है। लड़के आरोप है कि उसके पिता ने उसका पॉर्न कलेक्शन डिलीट कर दिया। चार्ली 10 महीने पहले मिशिगन छोड़कर इंडियाना चला गया था। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार पारिवारिक झगड़ों की वजह से ही वह अपना घर छोड़कर चला गया था। कुछ दिन पहले चार्ली के परिजन उसका कुछ सामान लौटाने इंडियाना गये थे। वह अपना कुछ सामान मिशिगन ही भूल आया था। हालांकि परिजनों ने चार्ली को उसके वो पॉर्न कलेक्शन नहीं दिये जो उसने 12 बॉक्सेज में जमा कर रखे थे। चार्ली के मुताबिक उसके पिता ने बताया कि पॉर्न कलेक्शन नष्ट कर दिये। चार्ली ने ओट्टावा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चार्ली के मुताबिक उसके पॉर्न कलेक्शन की कीमत 20 लाख रुपये (29 हजार डॉलर) की थी। चार्ली ने मुकदमा दर्ज कर 60 लाख रुपये का मुआवजा मांगा है।


No comments