सपना चौधरी के पल्लू से परेशान हुए ये साहब, ऐसे की शिकायत
नई दिल्ली। हरियाणा की डांसिंग सेंसेशन सपना चौधरी के गानों की लत देशभर को लग चुकी है। तभी तो यूट्यूब पर उनके पुराने-पुराने गाने भी छाए रहते हैं। अब लत की बात हुई है तो हम आपको सपना के एक पुराने गाने के बारे में बताने जा रहे हैं। साल 2017 में 'तेरी लत लग जागीÓ नाम से सपना का एक गाना आया था। इस गाने को रिक्की और रुचिका जांगिड़ ने मिलकर गाया। लेकिन इसे याद सपना के गाने के तौर पर ही याद किया जाता है। सपना के इस वीडियो को 13 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर सपना के फैन्स बढ़-चढ़ कर अपने-अपने अंदाज में तारीफों भरे कमेंट कर रहे हैं। वहीं कुशी जॉली नाम की एक यूजर तो ऐसी थीं जिन्हें भाषा समझ में नहीं आई। लेकिन तब भी उन्हें ये वीडियो काफी पसंद आया। वैसे भी बिग बॉस में आने के बाद से सपना केवल हरियाणा की प्रॉपर्टी नहीं रहीं। देशभर में उनके फैन हैं और वह अब हरियाणवी के अलावा भोजपुरी, पंजाबी में भी काम कर रही हैं। इसके साथ ही वह एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं। 8 फरवरी 2019 को रिलीज हुई 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्सÓ से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

No comments