Breaking News

श्रीगंगानगर समेत कई शहरों को बम से उड़ा देने की धमकी

- फिरोजपुर के डीआरएम को मिला धमकी भरा खत
श्रीगंगानगर। तथाकथित आतंकवादियों ने श्रीगंगानगर समेत कई शहरों के मिलिट्री बेस, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और मंदिरों को बमों से उड़ा देने की धमकी दी है। इस आशय का धमकी भरा खत पंजाब में फिरोजपुर स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में प्राप्त हुआ है।
पत्र में भेजने वाले के स्थान पर जैश-ए-मोहम्मद और एरिया कमांडर, जैश-ए-मोहम्मद जम्मू कश्मीर लिखा हुआ है।
पत्र में धमकी दी गई है कि तेरह मई को फिरोजपुर, फरीदकोट, जालंधर, बरनाला व अमृतसर के रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा दिया जाएगा।  पत्र में यह भी लिखा गया है कि श्रीगंगानगर, जयपुर, रेवाड़ी, बीकानेर, जोधपुर के मिलिट्री बेस, बस अड्डों एवं मंदिरों को उड़ा दिया जाएगा। पुलिस का मानना है कि मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में जो पत्र पहुंचा है, वह किसी की शरारत भी हो सकती है लेकिन इसे गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है। पत्र में धमकी के मद्देनजर खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
इनका कहना है
इस संबंध में अभी तक मुख्यालय से कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा और बढ़ा दी जायेगी।
नेहा राजपुरोहित
थाना प्रभारी जीआरपी श्रीगंगानगर

No comments