Breaking News

वल्र्ड कप से पहले असगर कप्तान बर्खास्त

काबुल। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को असगर अफगान को नैशनल टीम के कप्तान पद से बर्खास्त कर दिया। इसीके साथ अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीनों प्रारूपों में अलग-अलग कप्तान नियुक्त कर दिए हैं। लेकिन उसके इस कदम से राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे सीनियर खिलाड़ी खुश नहीं हैं। यह कदम वल्र्ड कप शुरू होने से केवल 2 महीने पहले उठाया गया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने असगर को तीनों प्रारूपों की कप्तानी से हटा दिया और उनकी जगह रहमत खान, गुलबादिन नैब और राशिद खान को क्रमश: टेस्ट, वनडे और टी20 टीमों का कप्तान नियुक्त किया।

No comments