Breaking News

सीएसके को झटका- ब्रावो हुए चोटिल

-दो सप्ताह के लिए बाहर
चेन्नै। चेन्नै सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो मांसपेशयों में खिंचाव के कारण दो सप्ताह तक आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। टीम के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चेन्नै को शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपना 5वां मैच खेलना है। वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर ब्रावो मुंबई इंडियन्स के खिलाफ बुधवार को खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वह मौजूदा चैंपियन टीम के अहम खिलाड़ी हैं। हसी ने कहा, 'मैं पुष्टि करता हूं कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है और वह 2 सप्ताह तक बाहर रहेंगे।

No comments